fbpx
ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : बिजलीकर्मियों की हड़ताल से हाहाकार, प्रशासन ने कसी कमर, बना कंट्रोल रूम

चंदौली। विद्युत कर्मियों की हड़ताल की वजह से बिजली व पानी के लिए हाहाकार मचा है। कई फीडरों से आपूर्ति ठप हो गई है। प्रशासन ने बिजली की समस्या से निबटने के लिए कमर कस ली है। पुलिस और मजिस्ट्रेट फीडरों की निगरानी व बिजली आपूर्ति सुचारू रखने के लिए तैनात किए गए हैं। वहीं कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। यहां फोनकर लोग बिजली की समस्या बता सकते हैं। उसे दूर करने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। हालांकि प्रशासनिक तैयारियां और दावे अब तक फेल साबित होते नजर आ रहे हैं।

 

जिला प्रशासन की ओर से जिला मुख्यालय पर कंट्रोल रूम बना है। इसका नंबर 05412-262557, 05412-260149 है। इन नंबरों पर फोन कर बिजली की समस्या से अवगत कराया जा सकता है। जिला प्रशासन का दावा है कि हड़ताल के दृष्टिगत सुचारू रूप से विद्युत आपूर्ति हेतु के लिए समस्त विद्युत उपकेंद्रों पर कर्मियों की वैकल्पिक व्यवस्था कर ली गई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!