ख़बरेंचंदौली

Chandauli News: पेपर लीक के खिलाफ सौंपा पत्रक, कार्यवाही की मांग

चंदौली। भारत की जनवादी नौजवान सभा व स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया राज्य इकाई के आह्वान पर प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने शनिवार को छह सूत्रीय मांग पत्र प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा और कार्यवाही की मांग की।
कहा कि देश प्रदेश में लगातार हो रहे NEET, SSSGD ,आदि प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक से छात्रों युवाओं और परीक्षार्थियों का भविष्य चौपट हो रहा है साथ ही अभिभावक के ऊपर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। छात्र सदमे में आकर आत्महत्या कर रहे है। मांग किया कि पेपर लीक के दोषी केंद्रीय शिक्षा मंत्री इस्तीफा दे, , नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ( NTA) को मांग किया जाए, परीक्षाओं का विकेंद्रीकरण किया जाए, NEET और CBSE स्कैम में न्यायिक जांच कराई जाए। CBSC परीक्षाओं में OSM चेकिंग रद्द करने के साथ पेपर लीक के अपराधियों पर कड़ी करवाई की जाए। राज्य सचिव गुलाब चंद जिलाध्यक्ष कमलेश कुमार, जिलसचिव जालंधर प्रसाद, इंद्रजीत, शिवम् कुमार, , संतोष कुमार, राजकुमार मौर्या, कन्हैया यादव, सतीश चन्द्र आदि मौजूद थे।

Back to top button
error: Content is protected !!