ख़बरेंचंदौली

Chandauli News: rtowale_bhaiyaji_up67 नाम से फर्जी आईडी बनाकर कर रहा था ऑनलाइन अवैध वसूली, पहुंचा सलाखों के पीछे

चंदौली। rtowale_bhaiyaji_up67 (आरटीओवाले भइया जी) नाम से इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर परिवहन विभाग में काम कराने के नाम पर लोगों से ऑनलाइन अवैध वसूली करने वाले युवक को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ के साथ ही उसे न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद जेल भेज दिया गया। आरोपी लोगों को झांसा देकर उनसे ऑनलाइन वसूली कर रहा था।

 

सीओ सदर देवेंद्र कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया के जरिये जानकारी मिली कि एक युवक ने इंस्टाग्राम पर “rtowale_bhaiyaji_up67” नाम से एक फर्जी आईडी बनाई है। वह लोगों को परिवहन विभाग का काम कराने के नाम पर बरगलाकर उनसे ऑनलाइन वसूली कर रहा था।

 

पुलिस ने आईडी की जांच की तो आरोपी की पहचान आदित्य कुमार के रूप में हुई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे तत्काल गिरफ्तार कर लिया। सीओ ने बताया कि आरोपी से पूछताछ के बाद अग्रिम विधिक कार्रवाई की गई। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।

Back to top button
error: Content is protected !!