
चंदौली। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के बुधवार को पड़ाव चौराहे पर पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदेश अध्यक्ष के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। उनके पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया और भाजपा के समर्थन में जोरदार नारे लगाए।

प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के लिए कार्यकर्ता काफी पहले से ही पड़ाव चौराहे पर एकत्र हो गए थे। जैसे ही उनका काफिला पहुंचा, कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। इस दौरान पार्टी नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का अभिवादन करते हुए संगठन की गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी संक्षिप्त चर्चा की। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा।

स्वागत कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश महामंत्री दिलीप पटेल, क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया, जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह, मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल, चिकित्सा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष डॉ. के.एन. पांडेय, कुंदन सिंह, गंगाराम सनी, संदीप पटेल, राणा प्रताप सिंह, संतोष जायसवाल, अनिल गुप्ता, शिवशंकर पटेल, प्रमोद पटेल, गीता रानी गुप्ता, डॉ. विश्वनाथ चौहान, राजेश चौहान, चंद्रकांत तिवारी, अजय गुप्ता, भानु तिवारी, मनोज जायसवाल, धीरज चौहान, जय किशन, ऋषि नारायण चौहान, प्रियंका तिवारी, सलोनी राठौर, सोमरू बिंद, अशोक सोनकर, चंदेश्वर जायसवाल, रंजन जायसवाल, गुरदीप सिंह, राकेश कनौजिया, सुरेंद्र चौहान, आशीष खरवार, राजू गुप्ता, वंश नारायण चौहान, संजय पासवान, कमलाकर दुबे, राकेश पांडेय, शुभम गुप्ता, अजीत मौर्य, राकेश गोस्वामी, अभिषेक सिंह तथा भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री मनोज उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

