ख़बरेंचंदौली

Chandauli News: चंद्रावती नाला के पास खेत में चल रहा था जुआ, पुलिस ने पांच को दबोचा, 45,670 रुपये नकद और 52 ताश के पत्ते बरामद

चंदौली। चंद्रावती नाला के पास खाली खेत में जुए की महफिल सजा रहे पांच लोगों को चकिया पुलिस ने छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से 45,670 रुपये नकद और 52 ताश के पत्ते बरामद किए। पकड़े गए सभी आरोपित चकिया थाना क्षेत्र के अलग-अलग वार्डों के निवासी हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

पुलिस के अनुसार, उच्चाधिकारियों के निर्देशन और प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना चकिया की टीम क्षेत्र में गश्त और अपराध नियंत्रण के लिए सक्रिय थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि चंद्रावती नाला के पास खाली खेत में कुछ लोग सार्वजनिक स्थान पर रुपये लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर घेराबंदी कर छापेमारी की। पुलिस को देखकर जुआ खेल रहे लोगों में अफरातफरी मच गई, लेकिन टीम ने मौके से पांच लोगों को पकड़ लिया।

 

तलाशी के दौरान जुए के फड़ से 7,170 रुपये नकद और 52 ताश के पत्ते बरामद हुए। वहीं, आरोपितों की जामा तलाशी में 38,500 रुपये मिले। इस तरह पुलिस ने कुल 45,670 रुपये नकद बरामद किए।

 

गिरफ्तार आरोपितों का विवरण

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपितों में राजेश चौहान और बाबूलाल उर्फ बबलू सोनकर निवासी वार्ड नंबर तीन शमशेर नगर, दरोगा चौहान और राहुल शर्मा निवासी वार्ड नंबर पांच मां काली नगर तथा चंदन सोनकर निवासी वार्ड नंबर तीन शमशेर नगर शामिल हैं। इस मामले में थाना चकिया पर मुकदमा अपराध संख्या 289/2026 के तहत धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया है।

 

कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह, उपनिरीक्षक सुनील कुमार, हेड कांस्टेबल दीपक यादव, सुहेल अहमद तथा कांस्टेबल राकेश यादव, आदर्श सिंह, शुभम तिवारी, ऋषभराज पाल और सुमित मिश्रा शामिल रहे।

 

Back to top button
error: Content is protected !!