fbpx
क्राइमचंदौली

Chandauli News : कुएं में मिला बालिका का शव, चार दिन से घर से थी लापता, घटना से परिजनों में मचा कोहराम

तरूण भार्गव

चंदौली। चकिया कोतवाली के शिकारगंज चौकी अंतर्गत पंडी गांव स्थित ईंट भट्ठे के समीप कुएं में आठ वर्षीय बालिका का शव रविवार को मिला। बालिका चार दिनों से घर से लापता थी। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चला। शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुटी रही।

 

नेवाजगंज पंडी गांव निवासी बाबूलाल की पुत्री आठ वर्षीय पुत्री चांदनी 15 तारीख से घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कुछ अता-पता नहीं चला। इस पर शिकारगंज चौकी में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रविवार को बालिका का शव ईंट भट्ठे के पास स्थित कुए में मिला। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस शव को कब्जे में लेकर घटना की छानबीन में जुटी रही। बालिका के पिता ईंट भट्ठे पर मजदूरी का काम करते हैं।

Back to top button