
चंदौली। जिले में राजस्व और फौजदारी न्यायालयों/कार्यालयों और अभिलेखागार की टाइमिंग में बदलाव किया गया है। भीषण गर्मी को देखते हुए न्यायालय सुबह 8 से दोपहर एक बजे तक संचालित होंगे। इसको लेकर जिलाधिकारी चंद्रमोहन गर्ग ने आदेश जारी कर दिया है। यह आदेश एक मई से 30 जून तक प्रभावी रहेगा।
गर्मी को देखते हुए डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ने न्यायालय की टाइमिंग में बदलाव का अनुरोध किया था। इस पर जिलाधिकारी ने दीवानी और फौजदारी न्यायालय की टाइमिंग में बदलाव किया है। कार्यालय का समय पूर्व की भांति प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक यथावत रहेगा।