fbpx
चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

Chandauli news: काशीनाथ सिंह को मिली चंदौली बीजेपी की कमान, अभिमन्यु सिंह हटाए गए

चंदौली। काशीनाथ सिंह चंदौली भाजपा के नए जिला अध्यक्ष बनाए गए हैं। चकिया विकासखंड के रघुनाथपुर ग्राम सभा निवासी तथा वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष वरिष्ठ कार्यकर्ता काशी नाथ सिंह पर भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने विश्वास जताया है। इससे समर्थकों में भारी हर्ष है। निकाय चुनाव में खराब प्रदर्शन की गाज वर्तमान अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह पर गिरी है।

विकासखंड चकिया के रघुनाथपुर ग्राम निवासी काशीनाथ सिंह काफी समय से भाजपा में सक्रिय हैं। भारतीय जनता पार्टी के लिए लगातार अपना योगदान देते रहे हैं। वर्तमान समय में चंदौली जिले के उपाध्यक्ष थे। काशीनाथ सिंह को बधाई देने वाला को तांता लगा हुआ है।

Back to top button
error: Content is protected !!