fbpx
चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

Chandauli News: सोनिया गांधी का जन्मदिन सामाजिक सद्भावना दिवस के रूप में मनाएंगे कांग्रेसी, करेंगे यह काम

चंदौली। कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का जन्मदिन 9 दिसंबर को सामाजिक सद्भावना दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी जाति और धर्म के लोग एकजुट होकर रक्तदान करेंगे।

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सोनिया गांधी के जन्मदिन पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम में गोष्ठी और अन्य विविध कार्यक्रम भी शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम समाज में सद्भावना और एकता को बढ़ावा देने के लिए आयोजित किया जा रहा है।

राघवेंद्र प्रताप सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार देश में सद्भावना के माहौल को खराब कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ऐसा नहीं होने देगी और देश में एकता और सद्भावना को बढ़ावा देने के लिए काम करेगी। इस दौरान जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी, सरिता पटेल, देवेंद्र सिंह मुन्ना, रामजी, मधु राय, आनंद शुक्ला उपस्थित रहे।

Back to top button