fbpx
चंदौलीराज्य/जिला

Chandauli news: भारतीय स्टेट बैंक की ओर से 25 महिलाओं को दी गई सिलाई मशीन

चंदौली। भारतीय स्टेट बैंक और मां मैत्रियनी योगिनी संस्थान की ओर से प्रशिक्षण प्राप्त 25 महिलाओं को मुख्यालय स्थित श्री राधा कृष्ण पैलेस में सिलाई मशीन का वितरण किया गया। इसका शुभारंभ भारतीय स्टेट बैंक वाराणसी अंचल के प्रमुख धीरज कुमार, उप महाप्रबंधक ने किया।

 

धीरज कुमार ने कहा कि भारतीय स्टेट बैंक आर्थिक रूप से देश के विकास में सर्वाधिक योगदान दे रहा है। साथ ही सामाजिक विकास के लिए भी जो कुछ अधिकतम कर सकता है, उसके लिए निरंतर प्रयासरत है। कहा कि जिन महिलाओं को सिलाई मशीन दिया जा रहा है इससे वह आर्थिक रूप से समृद्ध होकर सशक्तिकरण की ओर कदम बढ़ा सकती हैं। उन्होंने वित्तीय साक्षरता पर भी जोर दिया। कहा कि प्रधानमंत्री मुद्रा लोन सहित तमाम योजनाओं के माध्यम से बैंक से जुड़कर सहयोग लेकर आत्मनिर्भर बनाने का भी प्रयास किया जा रहा है। निश्चित ही इसका लाभ आप सभी को लेना चाहिए। इस दौरान क्षेत्रीय प्रबंधक संजय कुमार चौधरी, मुख्य प्रबंधक निशांत श्रीवास्तव, मां मैत्रियनी योगिनी संस्थान के सचिव यशवंत सिंह, मनोज कुमार उपस्थित रहे। संचालन भारतीय स्टेट बैंक के राजभाषा अधिकारी अभिनव विक्रम ने किया।

Back to top button