चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

Chandauli News: डॉ. भीमराव अंबेडकर ने देश को दिया समानता का अधिकार: विधायक सुशील सिंह

चंदौली। सैयदराजा विधानसभा क्षेत्र के खजरा स्थित एक निजी विद्यालय में रविवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर सम्मान अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक सुशील सिंह ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया।

इस दौरान बाबा साहब के जीवन चरित्र और भारतीय संविधान पर विस्तार से चर्चा की गई। विधायक सुशील सिंह ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने देश में समानता स्थापित करने में अहम भूमिका निभाई। उनकी दूरदर्शी सोच को आज पूरा देश नमन करता है। उन्होंने कहा कि संविधान के मूल्यों और उसकी गरिमा को बनाए रखने के लिए सभी को आगे आना चाहिए।

उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बाबा साहब को दिया गया सम्मान एक सकारात्मक सोच का प्रतीक है। कार्यक्रम में रमेश मिश्रा, ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह, महेंद्र सिंह, चंद्रभान मौर्य, इंद्रजीत बिंद, विपिन सिंह, हरिवंश उपाध्याय, निधि खरवार सहित कई लोग मौजूद रहे। संचालन इंद्रजीत बिंद ने किया।

Back to top button
error: Content is protected !!