fbpx
चंदौलीचुनाव 2024राज्य/जिला

Chandauli News: जेल से ही ताल ठोकेंगे जवाहर बिंद, अपहरण समेत कई मामलों में जेल में हैं बंद, दिलचस्प हुआ चंदौली लोकसभा का चुनाव

चंदौली। पीडीएम से लोकसभा प्रत्याशी जवाहर बिंद जेल से ही ताल ठोकेंगे। जवाहर अपहरण समेत कई मामलों में 15 साल से जेल में बंद हैं। पीडीएम ने इस बार लोकसभा चुनाव में पिछड़ा के साथ बिंद मतदाताओं को साधने के लिए जवाहर पर दांव लगाया है।

 

चंदौली में एक लाख से अधिक बिंद मतदाता हैं। 2009 लोकसभा चुनाव में जवाहर बिंद को कुल 21633 वोट मिला था और वह लोकसभा चुनाव में छठवें स्थान पर थे। अपना दल (कमेरावादी) की नेता और विधायक पल्लवी पटेल ने पीडीएम गठबंधन के सात प्रत्याशियों की पहली सूची शनिवार को जारी कर दी। जिसमें चंदौली से प्रगतिशील मानव समाज पार्टी के सदस्य जवाहर बिंद को लोकसभा उम्मीदवार बनाया गया है। जवाहर बिंद 2009 में चंदौली लोकसभा से ही चुनाव लड़ चुके हैं। फिलहाल वह बिहार की भभुआ जेल में बंद हैं।

प्रगतिशील मानव समाज पार्टी के सदस्य और पीडीएम के उम्मीदवार जवाहर बिंद मूल रूप से गाजीपुर जिले के जमानिया थाना के मछरमारा गांव के निवासी हैं। 2009 में पहली बार चंदौली लोकसभा सीट से प्रगतिशील मानव समाज पार्टी की ओर से चुनाव लड़े थे। माना जा रहा था कि वह हार जीत का अंतर बढ़ाने में मददगार साबित होंगे।

बताते चलें कि जवाहर बिंद को उस समय कुल 21 हजार वोट मिले थे। प्रगतिशील मानव समाज पार्टी के चंदौली जिलाध्यक्ष चंद्रिका बिंद ने बताया कि चंदौली लोकसभा सीट पर केवल बिंद बिरादरी का वोट एक लाख से अधिक है। इसीलिए जवाहर बिंद को चुनाव लड़ाया जा रहा है। वह दलित, पिछड़ा व मुस्लिम समीकरण में और अधिक वोट पा सकते हैं।

Back to top button