चंदौलीराज्य/जिला

Chandauli News: चकिया में व्यापारियों का प्रदर्शन, बिजली बिल, बंदरों के आतंक और सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल

चंदौली। नगर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर मंगलवार को व्यापारियों ने प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के बैनर तले एकत्रित व्यापारियों ने उपजिलाधिकारी और नगर पंचायत अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की।

व्यापारियों ने आरोप लगाया कि स्मार्ट बिजली मीटरों में तकनीकी खामियों के चलते उपभोक्ताओं को अत्यधिक बिजली बिल मिल रहे हैं, जिससे व्यापारी वर्ग आर्थिक दबाव में है। साथ ही नगर में बंदरों का बढ़ता आतंक भी व्यापारियों और आम जनता के लिए गंभीर परेशानी बनता जा रहा है।

ज्ञापन में नगर की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाए गए। व्यापारियों का कहना है कि नगर में लगे अधिकांश सीसीटीवी कैमरे लंबे समय से खराब पड़े हैं, जिससे चोरी और अन्य आपराधिक घटनाओं की आशंका बढ़ गई है।

इसके अलावा शमशेर ब्रिज के पास स्थित जर्जर सार्वजनिक शौचालय को हटाकर वहां पार्किंग की व्यवस्था करने तथा नए शौचालय के निर्माण की मांग भी प्रमुख रूप से उठाई गई।

व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कहा कि इन समस्याओं का सीधा असर व्यापार और आम जनजीवन पर पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द ठोस कार्रवाई की मांग की।

इस दौरान विष्णु जायसवाल, मनोज चौहान, अंकित मद्धेशिया, नौशाद खान, दीपक चौहान, हिमांशु मोदनवाल, सोनू जायसवाल, प्रिंस गुप्ता और मनोज चौरसिया सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!