fbpx
चंदौलीहेल्थ

Chandauli News : चंदौली में मिले कोरोना के 12 नए केस, 11 स्वस्थ

चंदौली। जिले में कोरोना मरीजों के मिलने का क्रम जारी है। शनिवार को एक दर्जन लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई। वहीं 11 लोग स्वस्थ हुए। सक्रिय केस की संख्या 41 है। कोविड जांच के लिए 500 लोगों के सैंपल लिए गए थे।

संक्रमितों में दो महिलाएं व 10 पुरुष शामिल रहे। ये क्रमशः चकिया, शहाबगंज, नौगढ, चहनियां एव चन्दौली के रहने वाले हैं। संक्रमितों को पूरी सावधानी के साथ होम आइसोलेशन में रहने को कहा गया है। जिले में कोविड के अब तक कुल 18611 मरीज मिल चुके हैं। इनमें एक्टिव केस की संख्या 41 है। अब तक 18184 लोग स्वस्थ्य हो चुके हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!