fbpx
चंदौलीप्रशासन एवं पुलिसराज्य/जिला

Chandauli news: चंदौली एसपी की बड़ी कार्रवाई, कंदवा एसओ, उपनिरीक्षक सहित छह पुलिसकर्मी सस्पेंड, महकमे में मचा हड़कंप

चंदौली। बिहार सीमा पर स्थित जिले के कंदवा थाने की भी बलिया जैसी ही स्थिति है। एसपी ने भ्रष्टाचार में संलिप्तता पर एसओ सलिल स्वरूप, एक उपनिरीक्षक और चार आरक्षियों को सस्पेंड कर दिया। कप्तान की कार्रवाई से खलबली मची है।

एसपी बुधवार की देर रात सादे वेश में कंदवा थाना पहुंचे थे। वहां बलिया के नरही थाने की तरह ही भ्रष्टाचार का खुला खेल चल रहा था। एसओ समेत पुलिसकर्मी सीमा पर वसूली में संलिप्त दिखे। इस पर एसपी ने सख्त कार्रवाई करते हुए प्रभारी निरीक्षक सलिल स्वरूप आदर्श, उ.नि. अमरनाथ साहनी, मुख्य आरक्षी सुनील वर्मा, मुख्य आरक्षी श्याम सुन्दर, मुख्य आरक्षी नागेन्द्र कुमार, आरक्षी किशन सरोज को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया।

Back to top button