fbpx
ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : अग्निशमन जवानों ने रेलकर्मियों को सिखाया आग से बचाव का तरीका, आग बुझाने की प्रक्रिया का किया प्रदर्शन

चंदौली। अग्निशमन विभाग व वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त की ओर से पीडीडीयू नगर डीआरएम कार्यालय में शुक्रवार को जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने रेलकर्मियों को आग से बचाव का तरीका बताया। मौके पर आग बुझाने की प्रक्रिया का प्रदर्शन किया। साथ ही अगलगी की घटना में घबराने की बजाय सूझबूझ से काम लेने की अपील की।

 

वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त डीडीयू जेतिन बी राज व मुख्य अग्निशमन अधिकारी रमाशंकर तिवारी के निर्देशन में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें लकड़ी, कागज, सिलेंडर गैस, तेल से लगने वाली आग को बुझाने का तरीका बताया गया। रेलवे के महिला व पुरुष कर्मचारियों से भी आग बुझाने का अभ्यास कराया गया। उक्त जागरूकता कार्यक्रम में अग्निशमन विभाग से अवर निरीक्षक मुन्ना सिंह, सहायक अवर निरीक्षक नरेंद्र सिंह और  जवानों ने आग बुझाने का तरीका बताया। इस दौरान वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी, मंडल अभियंता (मुख्यालय) पुरूषोत्तम तिवारी व आरपीएफ़ निरीक्षक संजीव कुमार, निरीक्षक नाथुन मांझी और अन्य कर्मी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!