fbpx
चंदौलीराज्य/जिलाशिक्षा

चंदौलीः नमो प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में दिखी छात्राओं की मेधा, किया पुरस्कृत

चंदौली। भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से सेवा समर्पण अभियान के तहत एसआरवीएस महिला महाविद्यालय पंचफेड़वा में नमो प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 18 आयु वर्ग से अधिक उम्र की 300 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। सभी को प्रशस्ति पत्र मेधावी छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। ज़िलाध्यक्ष भाजपा अभिमन्यु सिंह ने कहा की सेवा समर्पण अभियान के तहत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपलब्धियों और उनकी योजनाओं को बताने और प्रतियोगिता के माध्यम से उनकी योजनाओं का प्रचार प्रसार करने के लिए 18 वर्ष की उम्र पार कर चुके छात्रों के लिए नमो प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन जा रहा है। यह देश युवाओं का देश है और किसी भी देश को विकासशील से विकसित बनाने में युवाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहता है। प्रतियोगिता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशहित में किए जा रहे कार्यों से संबंधित प्रश्न पूछे गए थे। इस दौरान भाजयुमो जिलाध्यक्ष आशीष रघुवंशी, प्रतीक पाण्डेय, निशांत सिंह, सौरभ सिंह, जिला मीडिया प्रभारी अशुतोष तिवारी हर्षित, राहुल जायसवाल, विपुल, आशीष पाठक, अमित सैनी, दीपक सिंह, आदर्श, सुनील चौहान आदि उपस्थित रहे।

On The Spot

खबरों के लिए केवल पूर्वांचल टाइम्स, अफवाहों के लिए कोई भी। हम पुष्ट खबरों को आप तक पहुंचाने के लिए संकल्पिक हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!