
चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के सिंहीताली के पास हाईवे पर बड़ा हादसा हो गया। बाइक सवार डिवाइडर से टकराकर गिर पड़े, इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने सड़क पर गिरी महिला को कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवक घायल हो गया।
मृतका की पहचान ममता (45 वर्ष) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से संघती निवासी बताई जा रही है। बाइक चला रहे विवेक यादव की मामी लगती थीं। विवेक यादव, हृदयपुर निवासी बिहारी यादव के पुत्र बताए जा रहे हैं।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आंशिक रूप से घायल विवेक को इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती कराया।