fbpx
चंदौलीहेल्थ

चंदौली : कोरोना को लेकर अच्छी खबर, महज चार सक्रिय केस, शुक्रवार को मिला एक पाजिटिव

चंदौली। कोरोना को लेकर अच्छी खबर है। जिले में अब मात्र चार सक्रिय केस बचे हैं। शुक्रवार को एक व्यक्ति की रिपोर्ट पाजिटिव आई। वहीं तीन लोगों के स्वस्थ होने की सूचना मिली। कोविड जांच के लिए 980 सैंपल लिए गए।

 

संक्रमित व्यक्ति पुरुष है। वह नियामताबाद ब्लाक का रहने वाला है। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमित व्यक्ति को होम आईसोलेशन में रहने की इजाजत दी है। जिले में कोरोना अपने न्यूनतम स्तर पर है। अब तक कोविड के कुल 18470 केस मिल चुके हैं। इनमें एक्टिव केस की संख्या 04 है। वहीं 18083 लोग स्वस्थ्य हो चुके हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!