fbpx
चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

चंदौलीः पूर्व विधायक मनोज सिंह धूमधाम से मनाएंगे मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन, इस तरह की है तैयारी

चंदौली। सैयदराजा के पूर्व विधायक और सपा के राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू पार्टी संस्थापक और पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाएंगे। मुलायम सिंह यादव 22 नवंबर साोमवार को 82 वर्ष के हो रहे हैं। मनोज कुमार सिंह धानापुर स्थित शहीद स्मारक स्थल पर गरीबों और निराश्रितों में कंबल का वितरण करेंगे। साथ ही अन्य कार्यक्रम जन्मोत्सव की कड़ी में शामिल होंगे। पूर्व विधायक ने कहा कि सपा संरक्षक नेताजी मुलायम सिंह यादव का पूरा जीवन ही एक दर्शन है। उन्होंने लोहिया जी के समाजवाद को आगे बढ़ाया। अपने राजनीतिक जीवन को यूपी के उत्थान में समर्पित कर दिया। उन्होंने दबे कुचले लोगों के अंदर छिपे राजनीतिक हुनर को तलाशा और उन्हें तराशकर राजनीतिक मंच देने का काम किया है।

On The Spot

खबरों के लिए केवल पूर्वांचल टाइम्स, अफवाहों के लिए कोई भी। हम पुष्ट खबरों को आप तक पहुंचाने के लिए संकल्पिक हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!