fbpx
ख़बरेंचंदौली

चंदौली : भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने बनवासी बस्ती में बांटी दिवाली की खुशियां

चंदौली। भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने मधुबन स्थित बनवासी वस्ती में दिवाली की खुशियां मनाईं। गरीबों में मिठाई, पटाखा व दीए बांटे। साथ ही उनके हर सुख-दुख में साथ देने का भरोसा दिलाया।

 

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के सिद्धांत पर काम कर रही हैं। जिस तरह दीपावली में दीपक व प्रकाश का महत्व है, उसी तरह इस वनवासी बस्ती के बच्चे भी आने वाले दिनों में दीपक की तरह प्रकाशित हों। उन्होंने बनवासी बस्ती के बच्चों को शिक्षित व्यक्ति बनने का संदेश दिया। बस्ती के लोगों को दीपावली, गोवर्धन पूजा सहित छठ पूजा की ढेर सारी शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर भाजपा नेता डा. शंभूनाथ, मंडल अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बंटी पांडेय, सतीश दुबे, टोनी दुबे, मुराहू बनवासी आदि रहे।

 

Back to top button
error: Content is protected !!