fbpx
Life styleचंदौलीराजनीति

Chandauli News : अरबपतियों के लिए बिछी कालीन, किसानों के साथ सामाजिक और आर्थिक अन्याय, राहुल गांधी ने राम मंदिर आयोजन को लेकर कह दी बड़ी बात

चंदौली। राहुल गांधी ने कहा कि अरबपतियों के लिए कालीन बिछी है, गरीबों के लिए कुछ नहीं है। किसानों, युवाओं के साथ सामाजिक, आर्थिक अन्याय हो रहा है। राम मंदिर आयोजन में कोई गरीब नहीं दिखा, कोई मजदूर नहीं दिखा। दिखे अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय, अडानी व अंबानी। वे शुक्रवार को सैयदराजा स्थित नेशनल इटंर कालेज में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुक्रवार को चंदौली के रास्ते यूपी में प्रवेश कर गई। नौबतपुर बार्डर से राहुल गांधी खुली जीप में सवार होकर यूपी में प्रवेश किए। यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान बिहार कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने यूपी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को पार्टी का झंडा सुपुर्द किया। जनसभा के दौरान राहुल गांधी ने सरकार पर सीधा हमला बोला। कहा कि देश में दो तरह की विचारधारा है। एक भाई को भाई से जोड़ती है, दूसरी भाई की भाई से नफरत कराती है। इस यात्रा के माध्यम से मैं मुहब्बत की दुकान खोलने आया हूं। पिछली यात्रा से अलग इस यात्रा में एक और मुद्दा न्याय का जोड़ा गया है। सरकार का गरीबों व किसानों से कोई सरोकार नहीं। देश में हिंसा फैल रही है। इसका मुख्य कारण किसानों व युवाओं के साथ सामाजिक व आर्थिक अन्याय है। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा को देशवासियों को भरपूर सहयोग मिल रहा है। राहुल गांधी पड़ाव स्थित अवधूत भगवान राम आश्रम के पास रात्रि विश्राम करेंगे। वहीं सुबह उनकी यात्रा वाराणसी में प्रवेश करेगी।

Back to top button