fbpx
क्राइमचंदौली

Chandauli News : चंदौली पुलिस की बड़ी कामयाबी, तीन करोड़ का 11 कुंतल गांजा पकड़ा, तस्कर बिहार-उड़ीसा से गांजा लाकर चंडीगढ़ में करते थे सप्लाई

चंदौली। जिले की पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए गांजा की बड़ी खेप बरामद की। पुलिस ने चार शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके पास से तीन करोड़ रुपये का 11 कुंतल से अधिक गांजा बरामद किया गया। तस्कर पिकअप के अंदर बाक्स बनाकर बिहार,उड़ीसा से गांजा लाकर चंडीगढ़ में सप्लाई करते थे।

 

बबुरी एसओ अनिल कुमार पाण्डेय हमराहियो संग गस्त कर रहे थे। इसी दौरान जरखोर स्टेट बैंक के सामने प्रभारी उपनिरीक्षक देव कुमार चौबे, स्वाट टीम प्रभारी निरीक्षक हरि नारायण पटेल मय हमराह देवेन्द्र सरोज के साथ मौजूद मिले। स्वाट टीम प्रभारी को सूचना मिली कि ग्राम सिकन्दरपुर में कुछ लोग पिकअप गाडी व मोटरसाइकिल के साथ मौजूद हैं। तस्करी की फिराक में हैं। पुलिस टीम ने सिकन्दरपुर में सड़क के किनारे इन्तजार करने लगे। थोडी देर में ग्राम सिकन्दरपुर से वाहन आता दिखाई दिया। सामने से आ रहे वाहन को घेरकर रोका गया, तो एक मोटरसाइकिल इसमें 01 व्यक्ति व पिकअप में सवार 03 व्यक्ति मिले। पिकअप को रोककर तलाशी ली गई तो उसके अंदर बाक्स बनाकर रखा गया 11 कुंतल से अधिक गांजा बरामद किया गया। इस पर तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान हीरालाल पाण्डेय निवासी चुरामनपुर साहुपुर थाना इण्ड्रस्टल एरिया जिला बक्सर, अरविन्द पाण्डेय निवासी भोर कला थाना मिर्जामुराद जनपद वाराणसी, अवधेश पाण्डेय निवासी ग्राम सिकन्दरपुर थाना बबुरी जनपद चन्दौली व हाल पता नौलखा मन्दिर के पास बक्सर थाना टाउन बक्सर जिला बक्सर बिहार व आशु सिंह उर्फ प्रवीण सिंह निवासी ग्राम सिकन्दरपुर थाना बबुरी को गिरफ्तार कर लिया गया। तस्करों ने पूछताछ में बताया कि अवैध गांजा बिहार व उडीसा से सस्ते दामों खरीदकर चंडीगढ़ में सप्लाई करते हैं। अभियुक्तों का एक संगठित गिरोह है जो अपने तथा अपने साथियों के लाभ के लिए अवैध गांजा को सस्ते दामों पर खरीदकर अन्य प्रान्तों में ऊंचे दामों पर बेच देते हैं। पिकप के अन्दर से 40 बोरी प्लास्टिक में कुल 1115 किलो नाजायज गांजा बरामद किया गया। इसकी अनुमानित कीमत 3 करोड़ रूपये आंकी गई है।

Back to top button