
जौनपुर। जौनपुर-वाराणसी हाईवे पर मकरा त्रिलोचन के पास मंगलवार की सुबह बरातियों से भरी ब्रेजा कार ट्रक से भिड़ गई। भीषण दुर्घटना हादसे में दो भाइयों समेत एक ही गांव के पांच लोगों की मौत हो गई। एक की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जुट गई। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को काटकर शवों को बाहर निकाला और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
सिकरारा थाना क्षेत्र के बांकी गांव निवासी ननकऊ सिंह (45), हौसला प्रसाद (54), अनुग्रह प्रताप सिंह (17) पुत्र विवेक सिंह, छोटू सिंह (17) पुत्र सुशील सिंह, प्रभु देव (14) पुत्र विवेक सिंह, राजवीर सिंह (18) ब्रेजा गाड़ी से चंदौली बरात में गए थे। शादी संपन्न होने के बाद सभी भोर में वापस घर लौट रहे थे। तड़के तकरीबन छह बजे। करीब 6 बजे जलालपुर थाना क्षेत्र के मकरा बाईपास त्रिलोचन के पास जौनपुर से वाराणसी जा रहे ट्रक से आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में ननकऊ, हौसला प्रसाद मिश्र, अनुग्रह प्रताप सिंह, छोटू सिंह और प्रभु देव सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। राजवीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी होने पर जलालपुर थाने की पुलिस पहुंच गई। घटना की जानकारी होते ही परिवार मूें कोहराम मच गया। घटना के बाद नाराज लोगों ने ट्रक चालक को पकड़क बुरी तरह से पिटाई कर दी। पुलिस ने चालक को भीड़ के चंगुल से छुड़ाते हुए अस्पताल में भर्ती कराया।