fbpx
ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : चकिया में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, गूंजे देशभक्ति के नारे

चंदौली। नगर पंचायत चकिया में रविवार को मां काली मंदिर पोखरा से तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। मंडल अध्यक्ष संदीप गुप्ता के नेतृत्व में निकली इस यात्रा में ‘जय हिंद’, ‘भारत माता की जय’ और ‘मेरा तिरंगा, मेरा अभिमान’ के नारों से पूरा माहौल देशभक्ति से सराबोर हो गया। यात्रा में मंडल पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक और विभिन्न बूथों के कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान प्रतिभागियों को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान और विभाजन विभीषिका दिवस के महत्व की जानकारी भी दी गई।

 

विधायक कैलाश आचार्य ने बताया कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर पूरे देश में तिरंगा यात्राओं का आयोजन हो रहा है। “यह यात्रा न केवल देशभक्ति का प्रतीक है, बल्कि गांव-गांव, शहर-शहर और हर ब्लॉक में राष्ट्रीय एकता का संदेश पहुंचा रही है। यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई गांधी पार्क परिसर में पहुंची, जहां कार्यक्रम का समापन हुआ। चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव ने कहा, “यह यात्रा सेना के वीर जवानों और देश के शहीद सपूतों के सम्मान में निकाली गई है। आगामी 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूरा देश तैयारियों में जुटा है और यह कार्यक्रम राष्ट्र के प्रति हमारी निष्ठा को और मजबूत करता है।”

 

पूर्व विधायक शिव तपस्या पासवान ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ और तिरंगा यात्रा जैसे आयोजन देशवासियों में राष्ट्र प्रेम और आपसी सद्भावना को बढ़ावा देते हैं। “हमारे लिए राष्ट्र सर्वोपरि है और तिरंगा हमारा स्वाभिमान है। यात्रा के दौरान जगह-जगह लोगों ने तिरंगा थामे कार्यकर्ताओं का स्वागत किया और देशभक्ति के गीतों से माहौल को और भी उत्साहपूर्ण बना दिया। पूरा नगर तिरंगे की लहराती पताकाओं और राष्ट्रगान की धुनों से गूंज उठा। आयोजकों का कहना है कि इस तरह के कार्यक्रम युवा पीढ़ी में देश के प्रति सम्मान और जिम्मेदारी की भावना को प्रबल करते हैं।

 

इस अवसर पर कई गणमान्य और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें प्रभारी राकेश मिश्रा, राघवेंद्र प्रताप सिंह, विजय विश्वकर्मा, शुभम मोदनवाल, सारांश केसरी, दीपक चौहान, प्यारे सोनकर, आशीष पाठक, सुशील पांडे, रिंकू सोनकर, राहुल सोनकर, सभासद बादल सोनकर, सुरेश सोनकर, मीना विश्वकर्मा, रवि गुप्ता, रिंकू मोदनवाल, बबलू चौहान, शिवरतन गुप्ता और अजय राज सिंह शामिल थे।

Back to top button