fbpx
ख़बरेंवाराणसी

चंदौली निवासी भारतीय कुश्ती संघ के निलंबित अध्यक्ष संजय सिंह बबलू को जान से मारने की धमकी, बार-बार फोन आने से दहशत में परिवार, पुलिस कर रही छानबीन

वाराणसी। भारतीय कुश्ती संघ के निलंबित अध्यक्ष व चंदौली जनपद के झांसी गांव निवासी संजय सिंह बबलू को फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है। फोन करने वाले ने भाजपा सांसद बृजभूषणशरण सिंह को गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी। संजय सिंह के अनुसार उसी नंबर से बार-बार फोन आ रहा है। इससे वे और उनका परिवार दहशत में है। भेलूपुर पुलिस अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर प्रकरण की छानबीन कर रही है।

संजय सिंह बबलू ने पुलिस को बताया कि 12 जनवरी की रात अनजान नंबर से उनके मोबाइल पर दो बार कॉल आई। अनजान नंबर होने के कारण उन्होंने कॉल नहीं उठाया। 13 जनवरी को उसी नंबर से दोबारा फोन आने लगा। तीसरी बार में उन्होंने कॉल रिसीव कर लिया। कॉल करने वाले ने कैसरगंज के भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह और उन्हें गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी। इस पर उन्होंने डर के मारे फोन काट दिया। उन्होंने बताया कि उसी नंबर से लगातार फोन आ रहा है। इससे उनके साथ ही पूरा परिवार सहमा हुआ है। पुलिस उनकी तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन कर रही है। प्रकरण की जांच सब इंस्पेक्टर अनुराग कुमार मिश्र कर रहे हैं। संजय सिंह मूलरूप से चंदौली के झांसी गांव के रहने वाले हैं। वह वाराणसी के कबीर नगर में मकान बनवाकर रहते हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!