
वाराणसी। बरेका (BLW) में रेलकर्मी ने अपने आवास पर शनिवार को फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी के अनुसार बरेका के एलएएस शॉप 5 में कार्यरत जय गोपाल अपने रेल आवास संख्या 218/बी में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। जय गोपालकुशीनगर के रहने वाले थे। यहां आवास संख्या 218 B में रहते थे।
जानकारी के अनुसार, मृतक की पत्नी बच्चे के साथ कोटा में रहती है। आसपास के लोगो के अनुसार शुक्रवार की सुबह झाड़ू पोछा करने वाली महिला आई। घर का दरवाजा खटखटाया पर किसी ने दरवाजा नहीं खोला तो वापस चली गई। शनिवार की सुबह फिर से काम करने वाली महिला आई। तब भी दरवाजा नहीं खुला।
फिर महिला ने इस बात की सूचना पड़ोसियों को दी। पड़ोसियों ने आरपीएफ को व पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो देखा गोपाल का शव फंदे के सहारे लटक रहा था। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी में रखवा दिया। पुलिस मृतक की पत्नी और परिवार को सूचना देकर उनके आने का इंतजार कर रही है।