fbpx
मिर्ज़ापुरराज्य/जिलाशिक्षा

मिर्जापुरः विनय सिंह बने उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष, रविंद्र नारायण जिला मंत्री

मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ जिला इकाई का वार्षिक चुनाव एएस जुबली इंटर कॉलेज में संपन्न हुआ। इस दौरान सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया। प्रमुख पदों पर पुरानी कार्यकारिणी को बहाल करते हुए नए सदस्यों को भी अहम जिम्मेदारी सौंपी गई।
जिला अध्यक्ष विनय कुमार सिंह, जिला मंत्री रविंद्र नारायण सिंह पटेल, कोषाध्यक्ष पंकज कुमार श्रीवास्तव, संगठन मंत्री अभिषेक कुमार सिंह, आय-व्यय निरीक्षक प्रशांत वर्मा, मीडिया प्रभारी श्रीष श्रीवास्तव मनोनीत हुए। इसके अतिरिक्त जिला उपाध्यक्ष क्रमशः सुधीर सिंह ,राहुल सिंह, दिनेश कुमार, डॉ विजय दुबे, अमर बहादुर, मायापत्ती सिंह, चंद्रमणि यादव, अंजू पाल (महिला वर्ग), संयुक्त मंत्री कृष्णकांत सिंह, महेंद्र प्रताप, मनोज सिंह, कुलदीप श्रीवास्तव, वीरेंद्र प्रताप सिंह, श्रीनारायण सिंह ,ज्योति वर्मा (महिला वर्ग) संत कुमार, राहुल सिंह मनोनीत हुए।
चुनाव वाराणसी मंडल अध्यक्ष संत सेवक सिंह की देखरेख में हुआ, पर्यवेक्षक के रूप में प्रदेश मंत्री राजेंद्र तिवारी और मंडल अध्यक्ष विंध्याचल मंडल विरेंद्र प्रताप तिवारी मौजूद रहे।

चुनाव अधिकारी ने कहा कि संगठन को गति देने का दायित्व आप सभी शिक्षक साथियों का है। प्रदेश मंत्री राजेंद्र तिवारी जी ने कहा कि संगठन इस समय संक्रमण के दौर से गुजर रहा है संगठन को मजबूती देने की जरूरत है।

Back to top button
error: Content is protected !!