चंदौलीराज्य/जिला

भौकाल बनाने के लिए लहराया तमंचा, बलुआ पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

 

चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र में मारपीट के दौरान तमंचा लहराकर दहशत फैलाने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से एक 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस ने मामले में आर्म्स एक्ट की धाराएं बढ़ाते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, विगत मंगलवार को नैढ़ी ईदगाह चौराहे पर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। इस दौरान एक युवक द्वारा अवैध असलहा लहराते हुए दूसरे पक्ष को धमकाने का वीडियो और सूचना सामने आई थी। मामले में पहले से दर्ज मुकदमे की विवेचना के दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी आमिर अहमद (24 वर्ष) निवासी बड़गावां, थाना बलुआ को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि मारपीट के दौरान उसने तमंचा लहराकर दूसरे पक्ष को धमकाया था। उसने बताया कि क्षेत्र में अपना “भौकाल” बनाने के लिए वह असलहा अपने पास रखता था। आरोपी ने यह भी बताया कि उसने उक्त तमंचा बिहार के भभुआ क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति से खरीदा था।

 

Back to top button
error: Content is protected !!