ख़बरेंचंदौली

डीएम का फरमान किसानों की शिकायतों का सर्वोच्च प्राथमिकता पर करे निस्तारण, एआर कोऑपरेटिव का रोका वेतन

 

चंदौली । जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में किसान दिवस व सिंचाई बन्धु की बैठक का आयोजन किया गया। डीएम ने कहा कि किसानों की समस्याओं का निस्तारण सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर करें। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं की जाएगी।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वह किसान दिवस में कृषि विभाग बिजली, खाद, बीज सम्बन्धित प्राप्त शिकायतों/ सुझावों को संवेदनशीलता से सुनें और त्वरित समाधान सुनिश्चित करें ताकि कृषक समाज को सुगमता हो। जिलाधिकारी ने कहा राजस्व, कृषि, चकबंदी और विद्युत से जुड़ी समस्याओं तीव्रता से निस्तारण हो।
किसान दिवस की बैठक में एआर कोआपरेटिव अनुपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने एक दिन का वेतन रोकने के साथ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण का निर्देश दिया।
गेहूं खरीद में लापरवाही बरतने की शिकायत किसानों द्वारा कुछ जगह पर अवगत कराने पर जिलाधिकारी द्वारा गेहूं खरीद को अत्यंत पारदर्शी व्यवस्था के तहत चलाने का निर्देश दिया। कहा कि शिकायत प्राप्त होने पर सम्बंधित के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जायेगी। जिलाधिकारी ने जिला खाद्य विपणन अधिकारी को क्रय केंद्रों पर भ्रमणशील रहने का निर्देश दिया। रतन सिंह, श्री दीनानाथ श्रीवास्तव, बलदाऊ सिंह, राम अवध सिंह, संतोष मिश्रा, मणिदेव चतुर्वेदी आदि प्रगतिशील कृषकों द्वारा गेहूं क्रय कि तिथि बढ़ाने की मांग की।
जिला खाद्य व विपणन अधिकारी द्वारा सभी किसानों को अवगत कराया कि जनपद में गेहू क्रय के लिए 1500 गाठ बोरे उपलब्ध है।
अधिशासी अभियन्ता, विद्युत वं सकलडीहा द्वारा बिजली के रोस्टर से किसानों को अवगत कराया गया। अधिशासी अभियन्ता सिंचाई विभाग की ओर से कृषकों द्वारा उठाई गयी विभिन्न समस्याओं का मौके पर उचित जानकारी दी गई।
जिलाधिकारी द्वारा समस्त जनपदीय अधिकारी को किसान दिवस में उठाई गई समस्याओं का मौके पर निरीक्षण करते हुए निस्तारण कर अगली बैठक में उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया।
किसानों को बताया गया कि बीज, उर्वरक, और कृषि यंत्रों से जुड़ी समस्याओं के लिए अपने ब्लॉक के राजकीय कृषि बीज भंडार या जिला कृषि अधिकारी कार्यालय से संपर्क कर आधुनिक उपकरणों व बीजों पर सब्सिडी की जानकारी लेकर लाभ उठाएं ।
मुख्य विकास अधिकारी आर जगत साई, अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व राजेश कुमार जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार यादव, अधिशासी अभियंता चंद्र प्रभा, विद्युत सहित विभिन्न विभागों से अधिकारी व किसान उपस्थित थे।

Back to top button
error: Content is protected !!