
संवाददाता: बाबू चौहान
चंदौली। चकिया क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव निवासी एवं लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के सक्रिय नेता राम सिंहासन सिंह को पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी देते हुए प्रदेश संगठन मंत्री नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति की खबर मिलते ही क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच उत्साह का माहौल बन गया। कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया।
राम सिहासन सिंह लंबे समय से पार्टी संगठन को मजबूत बनाने में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। पार्टी नेतृत्व ने उनकी निष्ठा और समर्पण को देखते हुए उन्हें प्रदेश स्तर की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के जिलाध्यक्ष गोविन्द पासवान ने कहा कि यह नियुक्ति केवल राम सिहासन सिंह का सम्मान नहीं, बल्कि पूरे चंदौली जिले के कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण का सम्मान है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि राम सिहासन सिंह के नेतृत्व में पार्टी पूर्वांचल में और अधिक सशक्त होगी तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान की नीतियों और विचारों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

