क्राइमराज्य/जिला

हैंडपंप की मरम्मत के दौरान हाईटेंशन तार से टकराई पाइप, बोरिंग मिस्त्री की मौत, तीन झुलसे

चंदौली। सैयदराजा थाना क्षेत्र के प्रीतमपुर गांव में रविवार को हैंडपंप की मरम्मत के दौरान लोहे की पाइप निकालते समय वह ऊपर से गुजर रहे हाईवोल्टेज बिजली के तार से टकरा गया, जिससे पाइप में करंट उतर आया। हादसे में मोहम्मदपुर निवासी बोरिंग मिस्त्री पिंटू बिंद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए।

जानकारी के अनुसार पिंटू बिंद हैंडपंप मालिक रामकृष्ण मौर्य, उनके पुत्र रमेश मौर्य और दिल मोहम्मद के साथ हैंडपंप का पाइप निकाल रहे थे। इसी दौरान लंबा पाइप ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गया और चारों लोग करंट की चपेट में आ गए।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों की मदद से झुलसे तीनों लोगों को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने मामले की जानकारी लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Back to top button
error: Content is protected !!