
चंदौली। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) के विशेष प्रतिवेदक रिटायर्ड IPS उपेंद्र सिंह बघेल ने चकिया थाने का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाने में दर्ज विभिन्न मुकदमों की प्रगति, अभिलेखों तथा पुलिस कार्यप्रणाली की विस्तार से जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी अर्जुन सिंह ने सभी आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत करते हुए जांच में पूरा सहयोग किया। स्पेशल रैपोर्टियर ने थाने की कार्यप्रणाली का अवलोकन किया और मानवाधिकार संबंधी मामलों में संवेदनशीलता एवं पारदर्शिता बनाए रखने पर बल दिया। निरीक्षण शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।

