चंदौलीराज्य/जिला

अर्जुन प्रताप सिंह होंगे मुगलसराय के नए थाना प्रभारी, संजय सिंह को चकिया की कमान

 

चंदौली। मुगलसराय कोतवाली के प्रभारी विजय प्रताप सिंह को पुलिस अधीक्षक ने लाइन हाजिर कर दिया है। करीब चार माह के कार्यकाल के बाद उन्हें मुगलसराय कोतवाली से हटा दिया गया। चकिया थाना प्रभारी अर्जुन प्रताप सिंह को मुगलसराय कोतवाली की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। जबकि डायल 112 प्रभारी रहे संजय सिंह चकिया के नए कोतवाल होंगे।

विजय प्रताप सिंह पर एक व्यक्ति से मारपीट का आरोप लगा था। पुलिस अधीक्षक ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए लाइन हाजिर कर दिया। अर्जुन प्रताप सिंह करीब 13 महीने से चकिया थाना प्रभारी थे। अब उन्हें मुगलसराय कोतवाली की कमान सौंपी गई है। इनकी गिनती तेज तर्रार पुलिस अधिकारियों में होती है।

Back to top button
error: Content is protected !!