Job | नौकरीचंदौलीराज्य/जिला

चंदौली में 18 मार्च को वृहद रोजगार मेला, 40 से अधिक कंपनियां देंगी नौकरी के अवसर

 

चंदौली। जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 18 मार्च को वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यह मेला उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से आयोजित किया जा रहा है।

जिला सूचना विभाग से मिली जानकारी के अनुसार एक दिवसीय यह रोजगार मेला द्विवेदी प्राइवेट आईटीआई परिसर, अहिरौरा रोड चकिया में आयोजित होगा। मेले में बेरोजगार अभ्यर्थी ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से प्रतिभाग कर सकेंगे।

रोजगार मेले में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को सबसे पहले सेवायोजन विभाग के रोजगार संगम पोर्टल (rojgaarsangam.up.gov.in) पर अनिवार्य रूप से पंजीकरण कराना होगा। पंजीकरण के बाद पोर्टल पर मेले से संबंधित जानकारी दिखाई देगी, जिसके बाद इच्छुक अभ्यर्थी मेले में भाग लेने के लिए आवेदन कर सकेंगे।

इस रोजगार मेले में डी-सेट्स, फैम इंडिया प्रा.लि., एडिको, ओवर ड्राइव इलेक्ट्रॉनिक्स, वेलांगी कनेक्टिविटी प्रा.लि., इन्कोफिक्स, जूपिटर लेमिनेटर्स, लावा इंटरनेशनल, अशोक लीलैंड, सुब्रोस लिमिटेड, पेरीग्रीन सिक्योरिटी गार्ड और विजन एचआर सर्विसेज (अमेजन और फ्लिपकार्ट के लिए) सहित 40 से अधिक कंपनियां प्रतिभाग करेंगी और युवाओं को उनकी योग्यता के आधार पर नौकरी के अवसर प्रदान करेंगी।

अभ्यर्थी अपने सभी शैक्षिक मूल अंकपत्र, प्रमाणपत्र, बायोडाटा और चार पासपोर्ट साइज फोटो के साथ सुबह 10 बजे आयोजन स्थल पर पहुंचें। इस रोजगार मेले में भाग लेने के लिए किसी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।

इस मेले में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, बीटेक, डिप्लोमा, आईटीआई और कौशल विकास मिशन के सभी ट्रेडों के उत्तीर्ण अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!