ख़बरेंचंदौलीराज्य/जिला

Chandauli News: अधेड़ महिला के साथ गांव के ही युवक ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

चंदौली। चकरघट्टा थाना क्षेत्र के एक गांव में 55 वर्षीय महिला के साथ गांव के ही 22 वर्षीय युवक ने दुष्कर्म जैसी जघन्य वारदात को अंजाम दे डाला। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना के समय महिला घर में अकेली थी, जबकि परिवार के अन्य सदस्य खेत में काम करने गए थे। इसी दौरान पड़ोस का युवक जबरन घर में घुस आया और महिला के साथ जोर-जबरदस्ती की। विरोध करने और शोर मचाने पर आरोपी ने महिला के मुंह कपड़ा ठूंस दिया, ताकि उसकी आवाज बाहर न जा सके, और दुष्कर्म कर मौके से फरार हो गया।

काफी देर तक घर का दरवाजा खुला देख ग्रामीणों को संदेह हुआ। अंदर जाकर देखा तो महिला अचेत अवस्था में पड़ी थी और उसके कपड़े अस्त-व्यस्त थे। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और गंभीर हालत में महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ में भर्ती कराया गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांघे ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है तथा पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।

Back to top button
error: Content is protected !!