
चंदौली। किर्गिस्तान में 8 से 13 जुलाई तक आयोजित अंडर-20 एशिया चैंपियनशिप में भारत ने ग्रीको-रोमन कुश्ती में शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 पदक अपने नाम किए। इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में चंदौली जनपद के मुगलसराय क्षेत्र के ग्राम सराय छोटू निवासी और सेना में सूबेदार मेजर कृष्णकांत यादव भारतीय टीम के कोच के रूप में शामिल रहे। उनके मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देश का नाम रोशन किया।
कृष्णकांत यादव भारतीय खेल प्राधिकरण से मान्यता प्राप्त अंतरराष्ट्रीय कोच हैं। वे वर्ष 2010 से 2019 तक सीनियर इंडिया कैंप का हिस्सा रहे हैं और कई राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।
कृष्णकांत यादव की उपलब्धियां
- सीनियर एशियन चैंपियनशिप 2013 – ब्रॉन्ज मेडल
- एशियन गेम्स 2014 (कोरिया) – फिफ्थ रैंक
- सीनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप 2015 (उज़्बेकिस्तान) – फिफ्थ रैंक
- सीनियर एशियन चैंपियनशिप 2015 (दोहा, कतर) – फिफ्थ रैंक
- वर्ल्ड मिलिट्री गेम्स 2015 (कोरिया) – 7वीं रैंक
- दो बार नेशनल गेम्स मेडल विजेता
- 2010 से 2017 तक आठ बार सर्विसेज चैंपियनशिप में मेडल विजेता
- 2024 में अंडर-23 वर्ल्ड चैंपियनशिप (उज़्बेकिस्तान) में कोच के रूप में चयन
- 2025 अंडर-20 एशिया चैंपियनशिप (किर्गिस्तान) के लिए भारतीय कुश्ती टीम के कोच