चंदौलीराज्य/जिला

Chandauli News: दो अवैध असलहा व कारतूस के साथ दो गिरफ्तार, होली के दिन की थी हवाई फायरिंग

चंदौली। सैयदराजा पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया,  जिनके कब्जे से 2 अवैध असलहे (315 बोर) और 2 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। थाना प्रभारी अशोक कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम फेसुड़ा के पास संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर दोनों को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा
दोनों आरोपी फेसुड़ा गांव के ही रहने वाले हैं। गिरफ्तार अभियुक्त रोहित यादव ने बताया कि होलिका दहन के दिन उसने समरेन्द्र सिंह उर्फ छोटू से पिस्टल लेकर शौकिया फोटो और वीडियो बनाया था। वहीं समरेन्द्र सिंह ने बताया कि उसने यह पिस्टल बिहार के रोहतास जिले से ₹30,000 में खरीदी थी। उसने यह भी कबूल किया कि होली के दिन गांव में विवाद के दौरान उसने छत से एक राउंड हवाई फायर किया था। घटना के बाद पुलिस के डर से उसने पिस्टल को बिहार में ही ₹16,000 में एक अज्ञात व्यक्ति को बेच दिया।

आपराधिक इतिहास
समरेन्द्र सिंह उर्फ छोटू पर आर्म्स एक्ट, गैंगेस्टर एक्ट, एनडीपीएस एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में पहले से मुकदमे दर्ज हैं, जबकि रोहित यादव पर यह पहला मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अशोक कुमार मिश्रा सहित उपनिरीक्षक रामकुमार दूबे, सुनील कुमार, अवधेश नारायण, हेड कांस्टेबल नसिरूद्दीन हुमायूं, कांस्टेबल बृजेश चौहान, शैलेन्द्र, शंकर राम और महिला आरक्षी अर्चना सरोज की अहम भूमिका रही।

Back to top button
error: Content is protected !!