
चंदौली। सिविल बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के नामांकन के दूसरे दिन शनिवार को न्यायालय परिसर में काफी गहमा गहमी देखने को मिली। फूल मालाओं से लदे प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ नारेबाजी करते हुए नामांकन कक्ष में अपना नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए। इसमे अध्यक्ष पद के लिए डा. वीरेंद्र प्रताप सिंह ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। महामंत्री पद के प्रत्याशी अरुण मिश्रा ने अपने समर्थकों संग पर्चा भरा। नामांकन के अंतिम दिन प्रत्याशियों ने कचहरी परिसर का भ्रमण कर अधिवक्ता से सहयोग की अपील की।
दो दिन तक चले नामांकन में अध्यक्ष पद के लिए त्रिकोणीय मुकाबला हो गया है। इसमें मनोज सिंह, डा वीरेंद्र प्रताप सिंह और सुरेंद्र प्रताप सिंह के बीच मुकाबला होगा। महामंत्री के पद पर चार दावेदार और उपाध्यक्ष के दो पद पर तीन दावेदार हो गए हैं।महामंत्री के एक पद पर आशुतोष कुमार मिश्र, संदीप कुमार यादव, सत्यप्रकाश और अरूण मिश्रा के बीच टक्कर होगी। वहीं उपाध्यक्ष (कनिष्ठ) के दो पदों पर अनिल कुमार, कांति भूषण सिंह और अनिल मौर्य की बीच टक्कर हैं। इसके अलावा उपाध्यक्ष (दस वर्ष से उपर) के दो पदों के लिए अमित कुमार त्रिपाठी और चंदन सिंह ने नामांकन किया हैं। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष के एक पद पर लवकुश कुमार पटेल ने नामांकन किया हैं। जबकि संयुक्त मंत्री के तीन पद पर अजय कुमार और इमरान कोषाध्यक्ष के एक पद पर समीर आलम फारूखी ने नामांकन किया हैं। नामांकन में चुनाव अधिकारी कपिल देव सिंह, कामता प्रसाद यादव, विनोद कुमार सिंह, सफीक एडवोकेट, शासकीय अधिवक्ता शशि शंकर सिंह ने सहयोग किया।

