fbpx
Uncategorizedचंदौली

मौसम अलर्ट : आने वाले दिनों में तीन से चार डिग्री तक बढ़ेगा तापमान, तेजी से बदलेगा मौसम

चंदौली। मार्च में गर्मी ने दस्तक दे दी है। सुबह से ही धूप की तल्खी गर्मी का एहसास कराने लगी है। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ेगी। चार-पांच दिनों में नूयनतम व अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस वृद्धि की संभावना है।

फरवरी के अंत में ही मौसम बदलाव की ओर रहा। सुबह व शाम के वक्त ही ठंड थी। मार्च में गर्मी का असर बढ़ने लगा है। सुबह से ही तल्ख धूप और तेज पछुआ हवा गर्मी का एहसास कराने लगी है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव घटने की वजह से मौसम में बदलाव हो रहा है। रेगिस्तानी इलाके से आने वाली तेज पछुआ हवा गर्मी का एहसास करा रही है। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो आने वाले चार-पांच दिनों में तीन से चार डिग्री तापमान बढ़ेगा। राज्य कृषि मौसम केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आने वाले चार-पांच दिनों में तापमान में वृद्धि होगी। न्यूनतम तापमान बढ़कर 20 डिग्री तक अधिकतम तापमान से 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। तापमान में उत्तरोत्तर वृद्धि होती रहेगी। इस समय न्यूनतम तापमान 15 डिग्री व अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास है। फिलहाल 13 से 14 किलोमीटर तक प्रति घंटा की रफ्तार से पछुआ हवा चल रही है।

अभी नहीं चलेगी लू
मौसम केंद्र प्रभारी ने बताया कि अभी पछुआ हवा चलेगी, लेकिन लू से राहत रहेगी। फिलहाल मार्च में लू चलने की आशंका नहीं है। इसके बाद लू का प्रकोप बढ़ सकता है। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है।

Back to top button
error: Content is protected !!