ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : चंदौली में मछुआरों के जाल में फंसा मगरमच्छ का बच्चा, ग्रामीणों ने मचा हड़कंप

चंदौली। चहनियां क्षेत्र के ग्राम बिजई के पूरा में बुधवार की रात उस समय हड़कंप मच गया, जब मछली पकड़ रहे मछुआरों के जाल में अचानक एक मगरमच्छ का बच्चा फंस गया। मछुआरे पहले तो यह सोचकर परेशान हो गए कि कहीं जाल में कोई बड़ी मछली न फंसी हो, लेकिन जब उन्होंने ध्यान से देखा तो पाया कि वह एक मगरमच्छ का बच्चा है।

 

घटना के दौरान मौके पर मौजूद मछुआरे राघव निषाद, पी.एन. निषाद और शोभनाथ निषाद ने हिम्मत का परिचय देते हुए स्थिति को संभाला। उन्होंने किसी तरह जाल को नियंत्रित किया और मगरमच्छ के बच्चे को बांधकर बाहर निकाला। ग्रामीणों का कहना था कि अगर समय रहते सतर्कता नहीं बरती जाती तो हादसा भी हो सकता था।

 

स्थानीय लोगों ने बताया कि इस क्षेत्र में नदी और तालाबों के किनारे अक्सर मगरमच्छ दिखाई देते हैं, लेकिन मछली पकड़ते समय जाल में फंसने का यह पहला मामला है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए और पूरे घटनाक्रम को देखने लगे।

 

ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि ऐसे जलीय जीवों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कराया जाए, ताकि लोगों और मछुआरों में डर का माहौल न बने। फिलहाल मगरमच्छ के बच्चे को सुरक्षित बाहर निकालकर स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि नदियों और तालाबों में जाल डालते समय मछुआरों को सतर्क रहना आवश्यक है।

Back to top button