
चंदौली। विधानसभा चुनाव मतगणना के रूझान अब धीरे-धीरे आने लगे हैं। पोस्टल बैलेट के वोटों की गिनती में मुगलसराय से भाजपा तो सकलडीहा से सपा ने बढ़त बना ली है। रूझान आने के साथ ही प्रत्याशियों व उनके समर्थकों की धड़कनें तेज हो गई हैं।
मतगणना का क्रम सुबह आठ बजे शुरू हुआ। पहले पोस्टल बैलेट के वोटों की गिनती की जा रही है। इसमें मुगलसराय विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी रमेश जायसवाल को 3181, सपा के चंद्रशेखर को 2798, बसपा प्रत्याशी को 147 तो पूर्व विधायक व कांग्रेस प्रत्याशी छब्बू पटेल को 679 वोट मिले हैं। सपा की गढ़ मानी जाने वाली सकलडीहा विधानसभा में साइकिल आगे चल रही है। रूझान आने के साथ ही प्रत्याशियों की धड़कनें तेज हो गई हैं।
 
					 
					 
					 
					 
					 
					 
					 
					 
					

