fbpx
चंदौलीराज्य/जिला

Chandauli News : करेंट से युवक की मौत, मचा कोहराम, व्यापार मंडल ने जताया शोक

श्याम सिंह यादव
चंदौली। शहाबगंज थाना के भूंसी गांव में बुधवार को करेंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गयी। इससे कोहराम मच गया। व्यापार मंडल ने घटना पर शोक व्यक्त किया।

भूसी गांव निवासी दिलीप प्रजापति इलेक्ट्रनिक की दुकान पर बिजली उपकरण मरम्मत का काम करता था। बुधवार को अपने घर का पंखा ठीक कर रहा था। उसी दौरान अचानक करेंट उतर गया। करेंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गयी। घटना से परिजनों को गहरा सदमा लगा है। वहीं व्यपारियों ने शोक व्यक्त किया। शोक व्यक्त करने वालों में व्यापार मंडल शहाबगंज अध्यक्ष कुंदन चौहान ,सोनू, राजन,अंसार ,हसनैन , मनोज जायसवाल, मनोज पाण्डेय , रेम्पू , राकेश, नौशाद,मनोज ,हलीम ,इरशाद, फैयाज़, संतोष आदि शामिल रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!