fbpx
चंदौलीनिकाय चुनावराज्य/जिला

Nikay chunav chandauli: आनंद बिहारी को प्रत्याशी बनाकर नगर पंचायत सैयदराजा फतह की तैयारी में सपा, पूर्व विधायक ने भरा जोश

चंदौली। निकाय चुनाव को लेकर सपा खासी उत्साहित है। नगर पंचायत सैयदराजा (Nagar Panchayat Saiyadaraja) से चेयरमैन पद के लिए पार्टी नेताओं ने आनंद बिहारी केशरी के नाम पर मोहर लगा दी है। शुक्रवार को सैयदराजा में आयोजित बैठक में यह निर्णय लिया गया। राष्ट्रीय सचिव व पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने कहा कि नगर निकाय चुनाव में आनंद बिहारी केशरी सैयदराजा में समाजवादी चेहरा होंगे। इनके नाम पर अंतिम मुहर सहमति व सर्वसम्मति से लगी है। लिहाजा पूरी पार्टी आनंद बिहारी की अगुवाई में सैयदराजा नगर के चुनाव को जीतने का काम करेगी।


पूर्व विधायक कहा कि भाजपा की जीत षड्यंत्र के भरोसे हमेशा रही है। लेकिन इस बार भाजपा के सभी दावे फेल होंगे। निकाय चुनाव में समाजवादी पार्टी नए तेवर व कलेवर में नजर आएगी। युवाओं के साथ के साथ वरिष्ठ समाजवादियों के मार्गदर्शन में जनपद के चारों निकायों में पूरी दमदारी के साथ चुनाव लड़ेगी और जीत दर्ज करेगी। सैयदराजा नगर के चेयरमैन पद के उम्मीदवार के रूप में आनंद बिहारी को समाजवादी पार्टी ने अपना चेहरा बनाया है। पूर्व सांसद रामकिशुन ने कहा कि सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से संगठन व पार्टी को सशक्त बनाने का आह्वान किया। सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी अपने ऐतिहासिक कामकाज के लिए जनता के दिल में जगह बनाने में सफल रही है। आज भाजपा की नीतियों से जन-जन परेशान है। भाजपा सरकार ने न तो महंगाई काबू हो पा रही है और ना ही अपराध नियंत्रण ही हो पा रहा है। इस मौके पर मंसूर अंसारी,जोखू प्रसाद साहू,इकराम अंसारी,मुनिलाल मौर्य,कलाम अंसारी,मुगल अंसारी,गुलाम गौस,राज कुमार केसरी,अंकित केसरी,राहुल केसरी,सुनील कुमार,सत्रुधन केसरी, प्रेम शर्मा,नरेंद्र तिवारी,दीपक अग्रहरि, राजू शर्मा,नवाज अंसारी आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता सत्यनारायण राजभर व संचालन नाफिस अहमद ने किया।

Back to top button
error: Content is protected !!