fbpx
ख़बरेंचंदौलीराज्य/जिला

चंदौली के संजय सिंह को दिल्ली में मिला प्रतिष्ठित सिग्मा एक्सीलेंस अवार्ड, जानिए कौन हैं संजय

चंदौली। चंदौली जिला मुख्यालय से सटे जसौली गांव निवासी बीरेंद्र सिंह के पुत्र संजय सिंह को केंद्रीय सूचना और प्रसारण व युवा कार्यक्रम तथा खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रतिष्ठित सिग्मा एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया। संजय सिंह दिल्ली में हेल्थ कम्युनिकेशन कंपनी माउंट मीडिया के प्रबंध निदेशक हैं। उन्हें यह सम्मान स्वास्थ्य जागरुकता और विभिन्न सामाजिक कार्यों में लगातार काम करते रहने के लिए दिया गया है। इस दौरान केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता राज्य मंत्री रामदास आठवले और परमवीर चक्र सम्मानित योगेंद्र सिंह यादव भी उपस्थित थे।

यह सम्मान पाकर संजय सिंह ने न सिर्फ गांव बल्कि जिले का मान भी बढ़ाया है। उन्होंने इस अवार्ड को अपने पित बीरेंद्र सिंह को समर्पित किया। संजय सिंह ने कहा इस मुकाम पर सिर्फ अपने पिताजी की मेहनत और उनकी समर्पण भावना की वजह से हूं। उन्होंने हमेशा मुझे उच्चस्तरीय शिक्षा के लिए प्रेरित किया। शुरुआती पढ़ाई चंदौली में करने के बाद बीएचयू के सेंट्रल हिंदू स्कूल में शिक्षा ग्रहण की और फिर उच्च स्तरीय पढ़ाई दिल्ली विश्वविद्यालय से की। सात साल पहले पत्नी मोनिका सिंह के साथ माउंट मीडिया कंपनी की शुरूआत की और कुछ ही सालों में यह कंपनी देश की सर्वश्रेष्ठ कंपनियों में शुमार हो गई, जो स्वास्थ्य जागरुकता अभियान और स्वास्थ्य रणनीति बनाने के लिए जानी जाती है। माउंट मीडिया न सिर्फ भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय व एम्स के लिए काम कर रही है, बल्कि भारत की बड़ी-बड़ी कंपनियों से भी जुड़ी है।
संजय सिंह के पिता बीरेंद्र सिंह अपने बेटे व बहू की इस उपलब्धि पर बहुत गर्वित हैं। चाहते हैं कि संजय व मोनिका न सिर्फ राष्ट्रीय मंच पर बल्कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपने गांव और जिले का नाम रोशन करें।

Back to top button
error: Content is protected !!