चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

चंदौली  : पीएम मोदी व प्रियंका होंगे आमने-सामने, जिले में एक ही दिन दोनों नेताओं की जनसभा

 

 

चंदौली। जिले में अंतिम चरण में होने वाले मतदान के लिए अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। पार्टी के शीर्ष नेताओं का तूफानी दौरा जिले में लग रहा है। तीन मार्च को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आमने-सामने होंगे। मोदी मुख्यालय के समीप माधोपुर में आएंगे तो प्रियंका सकलडीहा पीजी कालेज में जनसभा को संबोधित करेंगी। दोनों दिग्गज नेताओं के आमगन की सूचना के बाद जिले का सियासी माहौल गरमा गया है।

 

कांग्रेस महासचिव पार्टी सकलडीहा से कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना के पक्ष में माहौल बनाने के लिए आ रही हैं। स्थानीय संगठन ने दो दिनों के कार्यक्रम की अनुमति मांगी थी। इसमें तीन को सकलडीहा में जनसभा व चार मार्च को रोड-शो का कार्यक्रम शामिल है। तीन तारीख के कार्यक्रम के लिए अनुमति मिल गई है। प्रियंका के आगमन की सूचना के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। कार्यकर्ता कार्यक्रम को सफल बनाने की तैयारी में जुट गए हैं। जनसभा में अधिक से अधिक भीड़ जुटाने के प्रयास में हैं। हालांकि, उसी दिन प्रधानमंत्री का कार्यक्रम है। इसलिए भीड़ जुटाना कांग्रेसियों के लिए उतना आसान नहीं होगा। पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष माधवेंद्रमूर्ति ओझा ने बताया कि तीन मार्च को प्रियंका गांधी की जनसभा का कार्यक्रम तय हो गया है। इसके लिए संगठन तैयारी में जुटा है।

Back to top button
error: Content is protected !!