fbpx
राज्य/जिलावाराणसी

जानिए राशि के अनुसार कैसा बीतेगा आज का दिन, इस राशियों के लोग रहे सतेच

पं. अभुलेंद्र दुबे की कलम से
मो. 6388403618

मेष
आज का दिन आप के लिए अनुकूल रहेगा। कामकाज में सुधार और कोई काम बनने से प्रसन्नता रहेगी। मान सम्मान भी बढे़गा। लाटरी और शेयर मार्केट से दूर रहें और अपने विवेक पर भरोसा करें। आज के दिन किसी वरिष्ठ साथी का सहयोग और मार्गदर्शन मिल सकता है।

वृष
आज विशेष रुचि के साथ किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होने का अवसर मिलेगा। घर में और खुद में शांति का अनुभव करेंगे। साथियों के सहयोग से कोई काम बनने का योग बन रहा है। किसी प्रकार के अपने या फिर दूसरे के विवाद से दूरी बनाए रखना ठीक रहेगा।

मिथुन
आज वाहन चलाने में सावधानी बरतें और किसी को कटुबचन बोलने से परहेज करें। कारोबार में लाभ कि स्थिति रहेगी। दिन भर की भाग दौड से थकान और कमजोरी का अनुभव करेंगे। इस दौरान मन में अज्ञात भय बना रहेगा लेकिन किसी भी प्रकार के डर और भय से दूर रहने की जरूरत है।

कर्क
परिवार में सुख-शांति का अनुभव होगा। इच्‍छाशक्ति बढ़ी-चढ़ी रहेगी लेकिन बेवजह के खर्च पर नियंत्रण श्रेयष्कर रहेगा। शत्रुओं से सावधान रहें। स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी लेकिन डरने की जरूरत नहीं है। अपने काम में मन लगाएं। व्यापार और नौकरी में उन्नती के रास्ते बन रहे हैं।

सिंह
कहीं फंसा हुआ रुपया मिल सकता है। छोटी यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। कारोबारी वृद्धि से प्रसन्नता का अनुभव होगा। कार्यस्थल पर मातहतों का सहयोग प्राप्त होने से आज मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारीजनों का सहयोग बना रहेगा। मन में चल रही कोई योजना के फलीभूत होने के आसार हैं।

कन्या
परीक्षा सफलता के योग बने हुए हैं। भौतिक वस्तुओं की खरीदारी में धन खर्च हो सकता है। नए अनुबंध मिल सकते हैं और पुराने किसी कार्य के बनने से संतुष्टि का अनुभव होगा। कारोबार के साथ निवेश व नौकरी में लाभ हो सकता है। जल्दबाजी में किसी प्रकार का निर्णय न लें। किसी के बहकावे में कहीं धन का निवेश न करें।

तुला
उन्नति के नए मार्ग बनेंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। जमीन और निर्माणकार्य में रुपये लगाना लाभदायक हो सकता। छात्रों के लिए समय अच्छा रहेगा उनका पढाई में मन लगाना ठीक रहेगा। रोजगार में वृद्धि होगी। जोखिम व जमानत के कार्य से दूरी बनाए रखें। कोई बड़ा काम भी हाथ आ सकता है।

वृश्चिक
राजकीय काम पूर्ण होने के योग बने हुए हैं। व्यापार.व्यवसाय में भी लाभ मिल सकता है। कुंवारे युवक-युवतियों का विवाह तय होने का मार्ग प्रशस्त हो सकता है। कोई मनचाही वस्तु नहीं मिलने से मन दुखी रहेगा लेकिन चिंता की बात नहीं हैं। शीघ्र ही मनोकामना पूरी हो सकती है

धनु
आज प्रसन्नता तथा मनोरंजन के साधन उपलब्ध रहेंगे। कारोबार में लाभ मिलेगा। बंधुओं का सहयोग मिलेगा लेकिन दुष्ट विचार के लोगों से दूरी बनाना ठीक रहेगा अन्यता हानि हो सकती है। नौकरी में भी अब अनुकूलता की स्थिति बनेगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। जल्दबाजी में किसी प्रकार का निर्णय न लें।

मकर
अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें किसी से अत्यधिक विनोद से भी बचें अन्यथा आस-पास का माहौल बेवजह खराब हो सकता है। हालांकि व्यवसाय-व्यापार लाभदायक सिद्ध होगा। घर और कार्य स्थल पर मेहनत अधिक रहने से थकान का अनुभव करेंगे। फंसा हुआ धन मिलने में अभी समय लग सकता है।

कुंभ
मान-सम्मान बढ़ने के साथ ही अच्‍छे समाचार प्राप्त होंगे जिससे मन प्रसन्न रहेगा। किसी नए कार्य को शुरू करने पर विचार होगा। लंबी यात्रा की इच्छा पूरी हो सकती है। पुराने साथियों और रिश्तेदारों से मुलाकात सुखद रहेगी। कार्य-व्यापार में लाभ मिलने का योग शुरू हो गया है।

मीन
लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नौकरी में पूरी तन्मयता से कार्य कर सकेंगे। जिससे मन प्रसन्न रहेगा। समय अनुकूल है इसका लाभ लें। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापार.व्यवसाय में अनुकूलता से धन प्राप्ति के योग बनेंगे। धनागमन होने से चिंताओं में कमी आएगी।

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!