क्राइमचंदौली

निर्भया के गुनाहगारों को अंजाम तक पहुंचाने वाली सीमा समृद्धि लड़ेंगी मनराजपुर कांड पीड़ितों की लड़ाई, फोन पर की बात

चंदौली। निर्भया के गुनाहगारों को अंजाम तक पहुंचाने वाली सीमा समृद्धि कुशवाहा मनराज कांड पीड़ितों को न्याय दिलाएंगी। उन्होंने बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष घनश्याम प्रधान के फोन पर पीड़ितों से बातकर घटना के बारे में जानकारी ली। पूर्व जिलाध्यक्ष ने दावा किया कि पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता व पेशे से अधिवक्ता सीमा समृद्धि कुशवाहा मनराजपुर पीड़ितों का केस लडेंगी। इससे न्याय की उम्मीद जग गई है।

 

बसपा कार्यकर्ताओं का प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को मनराजपुर गांव पहुंचा था। इस दौरान पीड़ित परिवार के लोगों से बात की। वहीं संगठन की राष्ट्रीय प्रवक्ता से मृतका के पिता कन्हैया यादव की बात कराई। उन्होंने पीड़ितों की लड़ाई न्यायालय में लड़ने का भरोसा दिलाया। आपको बता दें कि सीमा समृद्धि कुशवाहा ने  निर्भया और हाथरस कांड पीड़ितों की लड़ाई लड़ी थी। सैयदराजा विधानसभा से बसपा प्रत्याशी अमित यादव लाला ने पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये मुआवजा व परिवार में एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी देने की मांग की। कहा कि बहुजन समाज पार्टी पीड़ित परिवार के साथ मजबूती के साथ खड़़ी है। उधर लोकसभा चुनाव में वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ सपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुकी शालिनी यादव ने भी पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि सीएम को घटना का संज्ञान लेते हुए उचित कार्रवाई करनी चाहिए। वहीं मजिस्ट्रेट स्तर के अधिकारी से घटना की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए।

Back to top button
error: Content is protected !!