fbpx
चंदौलीप्रशासन

News Chandauli : अब सरकारी क्रय केंद्र पर धान के साथ बिकेगा बाजरा, 2500 रुपये निर्धारित है कीमत

चंदौली। सरकारी क्रय केंद्रों पर अब बाजरा की भी बिक्री होगी। जिले में धान खरीद के लिए 151 केंद्र अनुमोदित किए गए हैं। वहीं धान का समर्थन मूल्य 2183 और बाजरा का 2500 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। जिलाधिकारी निखिल टी फुंडे ने शुक्रवार को अधिकारियों संग बैठक कर धान खरीद की समीक्षा की। इस दौरान आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने अवगत कराया कि खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 के अन्तर्गत जिले में एक नवम्बर से खरीद प्रारम्भ हो चुकी है। तथा जनपद में नाटी मंसूरी धान की कटाई विलम्ब से होने के कारण नवम्बर के अन्तिम सप्ताह में क्रय केन्द्रों पर धान के आने की सम्भावना है। इस वर्ष सामान्य धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य शासन ने 2183.00 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है। अभी तक कुल 151 धान क्रय केन्द्र अनुमोदित किए जा चुके हैं। इनमें खाद्य विभाग की विपणन शाखा के 44 क्रय केन्द्र, क्रय संस्था पीसीएफ के 46, पीसीयू के 48, यूपीएसएस के 10 क्रय केन्द्र, मण्डी समिति के 02 और भारतीय खाद्य निगम के एक क्रय केन्द्र का अनुमोदन किया गया है। केंद्रों पर प्रभारियों की तैनाती के साथ सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। इस वर्ष जनपद में बाजरा की भी खरीद होनी है, जिसके क्रय हेतु 07 क्रय केन्द्रों का लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत बाजरा केन्द्र अनुमोदित कराए जा चुके हैं। बाजरा का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2500.00 निर्धारित किया गया है। क्रय केन्द्रों पर सुबह 09:00 बजे से सायं 05:00 बजे तक खरीद होगी।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!