fbpx
चंदौलीनिकाय चुनाव

Nagar Nikay Election : चंदौली नगर पंचायत में फर्जी मतदान, पुलिस पर सत्तापक्ष का साथ देने का आरोप, धरने पर बैठे लोग, पांच महिलाएं व चार युवक हिरासत में

चंदौली। सदर नगर पंचायत में निकाय चुनाव में फर्जी मतदान को लेकर गुरुवार को हंगामा हो गया। पुलिस पर सत्तापक्ष का साथ देने का आरोप लगाते हुए लोग धरने पर बैठ गए। पुलिस ने पांच महिलाओं व चार युवकों को हिरासत में ले लिया।

 

 

नगर निकाय चुनाव के लिए जिले के चार निकायों में सुबह सात बजे से ही मतदान शुरू हो गया। चंदौली नगर पंचायत के बूथ नंबर-पांच पर दस बजे के करीब प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं ने कुछ लोगों की ओर से फर्जी दस्तावेज पर वोट डालने का आरोप लगाया। इसको लेकर हंगामा करने लगे। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने फर्जी कागजात के साथ वोट डाल रहे पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। प्रत्याशियों और समर्थकों में इसको लेकर आक्रोश है। कुछ लोग मौके पर ही धरने पर बैठक गए और निष्पक्ष मतदान पर सवाल उठाए। लोगों का कहना है कि पुलिस प्रशासन सत्तापक्ष की मदद कर रही है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। धरनारत लोगों को समझाकर शांत करने का प्रयास कर रही है।

 

 

 

 

Back to top button
error: Content is protected !!